XtraStudy Header

Class 8 दूर्वा भाग 3 Chapter 4 : ओस (कविता) Summary, Explanation, Question Answers (NCERT Solutions)

Os Kavita (4 : ओस (कविता)) CBSE class 8 दूर्वा भाग 3 Chapter 4 : ओस (कविता) summary with detailed explanation of the lesson Os Kavita along with meanings of difficult words. Given here is the complete explanation of the lesson, along with summary, explanation and questions and answers of each topic of lesson 4 : ओस (कविता).

दूर्वा भाग 3 (Chapter 4 : ओस (कविता)) Solution
 1. कविता से

(क) कविता में रतन किसे कहा गया है और वे कहाँ-कहाँ बिखरे हुए हैं?

All Questions of दूर्वा भाग 3 Chapter 4 : ओस (कविता)
1. कविता से
(क) कविता में रतन किसे कहा गया है और वे कहाँ-कहाँ बिखरे हुए हैं?
(ख) ओस कणों को देखकर कवि का मन क्या करना चाहता है?

2. कविता से आगे
(क) पता करो कि सुबह के समय खुले स्थानों पर ओस की बूँदें कैसे बन जाती हैं? इसे अपने शिक्षक को बताओ।
(ख) क्या ओस, कोहरा और वर्षा में कोई संबंध है? इसके बनने और होने के कारणों का पता लगाओ और उसे अपने ढंग से लिखकर शिक्षक को दिखाओ।
(ग) सूरज निकलने के कुछ समय बाद ओस कहाँ चली जाती है? इसका उत्तर तुम अपने मित्रों, बड़ों, पुस्तकों और इंटरनेट की सहायता से प्राप्त करो और शिक्षक को बताओ।

3. तुम्हारी कल्पना
“इनकी शोभा निरख-निरख कर,
इन पर कविता एक बनाऊँ।”


कवि ओस की सुंदरता पर एक कविता बनाना चाहता है। यदि तुम कवि के स्थान पर होते, तो कौन-सी कविता बनाते? अपने मनपसंद विषय पर कोई कविता बनाओ।

4. मौसम की बात
(क) तुम्हारे विचार से यह किस मौसम की कविता हो सकती है?
(ख) तुम्हारे प्रदेश में कौन-कौन से मौसम आते हैं? उसकी सूची बनाओ।
(ग) तुम्हें कौन सा मौसम सबसे अधिक पसंद है और क्यों?

5. अंजलि में
“जी होता इन ओस कणों को
अंजलि में भर घर ले आऊँ”


कवि ओस को अपनी अंजलि में भरना चाहता है। तुम नीचे दी गई चीज़ों में से किन चीज़ों को अपनी अंजलि में भर सकते हो? सही (✓) का चिह्न लगाओ–

रेत         ओस         धुआँ         हवा         पानी         तेल         लड्डू         गेंद

6. उलट - फेर
“हरी घास पर बिखरे दी हैं
ये किसने मोती की लड़ियाँ?”


ऊपर की पंक्तियों को उलट-फेर कर इस तरह भी लिखा जा सकता है–

“हरी घास पर ये मोती की लड़ियाँ किसने बिखेर दी हैं?”

इसी तरह नीचे लिखी पंक्तियों में उलट-फेर कर तुम भी उसे अपने ढंग से लिखो।

(क) “कौन रात में गूँथ गया है
ये उज्ज्वल हीरों की कड़ियाँ?”

(ख) “नभ के नन्हें तारों में ये
कौन दमकते हैं यों दमदम?”

7. शब्दों की पहेली
“ये उज्ज्वल हीरों की कड़ियाँ”

ऊपर की पंक्ति में उज्ज्वल शब्द में ‘ज’ वर्ण दो बार आया है परंतु यह आधा (ज्) है। तुम भी इसी तरह के कुछ और शब्द खोजो। ध्यान रहे, उस शब्द में कोई एक वर्ण (अक्षर) दो बार आया हो, मगर आधा-आधा। इस काम में तुम शब्दकोश की सहायता ले सकते हो। देखें, कौन सबसे अधिक शब्द खोज़ पाता है।

8. कौन ऐसा
नीचे लिखी चीज़ों जैसी कुछ और चीज़ों के नाम सोचकर लिखो–

(क)जुगनू जैसे चमकीले..............
(ख)तारों जैसे झिलमिल..............
(ग)हीरों जैसे दमकते..............
(घ)फूलों जैसे सुंदर..............

9. बूझो मतलब
“जी होता, इन ओस कणों को
अंजलि में भर घर ले आऊँ”


'घर' शब्द का प्रयोग हम कई तरह से कर सकते हैं। जैसे–

(क)वह घर गया।..............
(ख)यह बात मेरे मन में घर कर गई।..............
(ग)यह तो घर-घर की बात है।..............
(घ)आओ, घर-घर खेलें।..............


‘बस’ शब्द का प्रयोग कई तरह से किया जा सकता है। तुम ‘बस’ शब्द का प्रयोग करते हुए अपने मन से कुछ वाक्य बनाओ।
(संकेत–बस, बस-बस, बस इतना सा)

10. रूप बदल कर
चमक-चमकना-चमकाना-चमकवाना

‘चमक’ शब्द के कुछ रूप ऊपर लिखे हैं। इसी प्रकार नीचे लिखे शब्दों का रूप बदलकर सही जगह पर भरो–
दमक,      सरक,      बिखर,      बन

(क) ज़रा सा रगड़ते ही हीरे ……………….. शुरू कर दिया।
(ख) तुम यह कमीज़ किस दर्ज़ी से …………………….. चाहते हो?
(ग) साँप ने धीरे-धीरे ……………….. शुरू कर दिया।
(घ) लकी को मूर्ख ……………. तो बहुत आसान है।
(ङ) तुमने अब खिलौने ……………….. बंद कर दिए?

Comments
Comments (0)


App Link

xtrastudy android app
Others

Earn While You Learn
FAQ

Register Now

© 2022 Company, Inc. All rights reserved.