XtraStudy Header

Class 8 दूर्वा भाग 3 Chapter 13 : अन्याय के खिलाफ Summary, Explanation, Question Answers (NCERT Solutions)

Anyaay Ke Khilaf (13 : अन्याय के खिलाफ) CBSE class 8 दूर्वा भाग 3 Chapter 13 : अन्याय के खिलाफ summary with detailed explanation of the lesson Anyaay Ke Khilaf along with meanings of difficult words. Given here is the complete explanation of the lesson, along with summary, explanation and questions and answers of each topic of lesson 13 : अन्याय के खिलाफ.

दूर्वा भाग 3 (Chapter 13 : अन्याय के खिलाफ) Solution
 1. पाठ से

(क) आंध्र के घने जंगलों में रहने वाले आदिवासियों के बीच अपना हक जमाने के लिए अंग्रेज़ों ने क्या किया?

All Questions of दूर्वा भाग 3 Chapter 13 : अन्याय के खिलाफ
1. पाठ से
(क) आंध्र के घने जंगलों में रहने वाले आदिवासियों के बीच अपना हक जमाने के लिए अंग्रेज़ों ने क्या किया?
(ख) श्री राम राजू कौन था? उसने अंग्रेज़ों के सामने आत्मसमर्पण क्यों किया?
(ग) अंग्रेज़ों से लड़ने के लिए कोया आदिवासी क्या-क्या करते थे?
(घ) कोया आदिवासियों के विद्रोह को स्वतंत्रता संग्राम क्यों कहना चाहिए?

2. गाँधीजी की बात
“भारत के लोगों को अंग्रेज़ सरकार का सहयोग नहीं करना चाहिए और उनका काम बंद कर देना चाहिए। अगर कोई अंग्रेज़ अन्याय करेगा तो हम अन्याय सहने से इंकार करेंगे।”

ऊपर श्रीराम राजू द्वारा आदिवासियों से गाँधी जी की कही हुई बात का उल्लेख हुआ है। गाँधी जी ने स्वतंत्रता संग्राम के लिए बहुत सारी बातें कही थी। यह सब तुम्हें गाँधी जी पर लिखी गई किताबों, फ़िल्मों और अन्य जगहों पर मिल सकता है। तुम उनकी कही हुई बातों में जो बहुत महत्वपूर्ण समझो उसको अपने साथियों को बताओ।

3. देशभक्तों के नाम
तुमने इस पाठ में भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले दो व्यक्तियों के नामों को जाना। एक गाँधी जी और दूसरा श्रीराम राजू। पता करो कि भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वालों में तुम्हारे प्रदेश से कौन-कौन व्यक्ति थे। उनमें से किसी एक के बारे में कक्षा में चर्चा करो।

4. क्या ठीक होगा ?
(i) "दो दिन में जंगल में सड़क बनाने का काम शुरू होगा। तुम सब लोगों को इस काम पर पहुँचना है। अगर नहीं पहुँचे तो ठीक नहीं होगा।"

(ii) "काम करेंगे तो बदले में क्या मिलेगा।"

ऊपर के कथनों में पहला कथन तहसीलदार बेस्टीयन का है जो आदिवासियों के गाँवों मे जाकर चिल्ला-चिल्लाकर बोला था और दूसरा कथन आदिवासियों में से किसी का है जो तहसीलदार से पूछना चाहा था। अब तुम सोचकर बताओ कि–

(क) तुम्हारे विचार से बेस्टियन का कथन ठीक होगा?
(ख) आदिवासियों में से किसी के द्वारा कहा गया वह कथन कैसा है? तुम्हारे विचार से क्या ठीक होगा?

( संकेत :- तुम अपनी पसंद के कथन को अपने ढंग से लिख सकते हो)

5. पता करो
(i) सड़क बनाने में किन-किन सामानों की ज़रूरत होती है? पता करके लिखो।

(ii) इन प्रदेशों में कौन-कौन से आदिवासी रहते हैं? पता करके लिखो?

(क) झारखंड
(ख) छत्तीसगढ़
(ग) उड़ीसा
(घ) मिजोरम
(ङ) अंडमान निकोबार द्वीप समूह

6. तुम्हारे विचार से
(क) राजू हाई स्कूल तक पढ़ाई करने के बाद जंगलों मे रहने क्यों आया होगा?

(ख) राजू के शहीद होने का आदिवासियों के आंदोलन पर क्या असर हुआ होगा?

7. खोजबीन
“लोगों की बंदूकों के कारतूस खत्म हो गए।”

ऊपर का यह वाक्य इसी पाठ का है जिसमें आदिवासियों के द्वारा बंदूकों व कारतूसों के प्रयोग का भी प्रमाण मिलता है। इस पाठ की खोज़बीन करो तो पाओगे कि आदिवासी “पुलिस चौकियों या सेना पर हमला कर देते थे और उनके अस्त्र-शस्त्र लूटकर भाग जाते थे।” अब तुम ज़रूर समझ गए होगे कि आदिवासियों ने बंदूकों व कारतूसों का प्रयोग कैसे किया। ‘कारतूसों’ ने सन् 1857 में स्वतंत्रता की चिंगारी को फैलाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। समूह बनाकर इसके बारे में खोज़बीन करो। कक्षा के प्रत्येक समूह में से एक प्रतिनिधि सबको अपनी खोज़बीन के बारे में बताएगा।

8. मुहावरे
नीचे लिखे वाक्यों में मुहावरों का प्रयोग किया गया है। इन्हीं मुहावरों का प्रयोग करते हुए तुम कुछ नए वाक्य बनाओ।

(क) एक सिपाही ने उसका काम तमाम कर दिया।
(ख) आदिवासियों की हिम्मत जवाब देने लगी।
(ग) अंग्रेज़ों ने अपने दांतों तले उँगली दबा ली।
(घ) किसी को कानो-कान खबर न हो।
(ङ) अंग्रेज़ सरकार के छक्के छूट गए।
(च) अंग्रेज़ों के होश उड़ गए।
(छ) भारतीय सैनिकों का बाल बाँका न होने पाए।

9. मन और मन
आदिवासियों के साथ मन-मर्जी नहीं की जा सकती।
उसके पास कई मन गेहूँ था।


ऊपर के पहले वाक्य में ‘मन’ का मतलब है – दिल, हृदय।

दूसरे वाक्य में ‘मन’ नाप-तौल का एक शब्द है। इस तरह मन के दो अर्थ हैं। ऐसे शब्दों को अनेकार्थक शब्द कहते हैं। नीचे दिए गए शब्दों को पढ़ो और वाक्य बनाओ।

सोनासो जाना (नींद)
स्वर्ण, एक धातु
उत्तरएक दिशा
जवाब
हारपराजय, हार जाना
माला

10. वचन बदलो
(क) सिपाही ने राजू पर गोली चलाई।
सिपाहियों ने ……………………………………..

(ख) उगी हुई फसल को जलाया जाने लगा।
…………………………………………………….

(ग) आदिवासी की हिम्मत जवाब दे गई।
…………………………………………………….

(घ) आगे से यह सवाल मत पूछना।
…………………………………………………….

11. समझ कर रूप बदलो
भाववाचक संज्ञा से विशेषण बनाओ।

घमंड - घमंडी
हिम्मत -
साहस -
स्वार्थ -
अत्याचार -
विद्रोह -

Comments
Comments (0)


App Link

xtrastudy android app
Others

Earn While You Learn
FAQ

Register Now

© 2022 Company, Inc. All rights reserved.