XtraStudy Header

वसंत भाग 2

Class 7 वसंत भाग 2 Chapter 8 : शाम - एक किसान Summary, Explanation, Question Answers (NCERT Solutions)

Sham Ek Kishan (8 : शाम - एक किसान) CBSE class 7 वसंत भाग 2 Chapter 8 : शाम - एक किसान summary with detailed explanation of the lesson Sham Ek Kishan along with meanings of difficult words. Given here is the complete explanation of the lesson, along with summary, explanation and questions and answers of each topic of lesson 8 : शाम - एक किसान.

वसंत भाग 2 (Chapter 8 : शाम - एक किसान) Solution
 कविता से

Q1. इस कविता में शाम के दृश्य को किसान के रूप में दिखाया गया है - यह एक रूपक है। इसे बनाने के लिए पाँच एकरूपताओं की जोड़ी बनाई गई है। उन्हें उपमा कहते हैं। पहली एकरूपता आकाश और साफ़े में दिखाते हुए कविता में 'आकाश का साफ़ा' वाक्यांश आया है। इसी तरह तीसरी एकरूपता नदी और चादर में दिखाई गई है, मानो नदी चादर-सी हो। अब आप दूसरी, चौथी और पाँचवी एकरूपताओं को खोजकर लिखिए।

All Questions of वसंत भाग 2 Chapter 8 : शाम - एक किसान
कविता से
Q1. इस कविता में शाम के दृश्य को किसान के रूप में दिखाया गया है - यह एक रूपक है। इसे बनाने के लिए पाँच एकरूपताओं की जोड़ी बनाई गई है। उन्हें उपमा कहते हैं। पहली एकरूपता आकाश और साफ़े में दिखाते हुए कविता में 'आकाश का साफ़ा' वाक्यांश आया है। इसी तरह तीसरी एकरूपता नदी और चादर में दिखाई गई है, मानो नदी चादर-सी हो। अब आप दूसरी, चौथी और पाँचवी एकरूपताओं को खोजकर लिखिए।
Q2. शाम का दृश्य अपने घर की छत या खिड़की से देखकर बताइए -
क) शाम कब से शुरू हुई?
ख) तब से लेकर सूरज डूबने में कितना समय लगा?
ग) इस बीच आसमान में क्या-क्या परिवर्तन आए?
Q3. मोर के बोलने पर कवि को लगा जैसे किसी ने कहा हो - 'सुनते हो'। नीचे दिए गए पक्षियों की बोली सुनकर उन्हें भी एक या दो शब्दों में बाँधिए -

कबूतर     कौआ     मैना
तोता     चील     हंस

कविता से आगे
Q1. इस कविता को चित्रित करने के लिए किन-किन रंगों का प्रयोग करना होगा?
Q2. शाम के समय ये क्या करते हैं? पता लगाइए और लिखिए -

पक्षी    खिलाड़ी    फलवाले    माँ
पेड़-पौधे    पिता जी    किसान    बच्चे
Q3. हिन्दी के एक प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत ने संध्या का वर्णन इस प्रकार किया है -
संध्या का झुटपुट-
बाँसों का झुरमुट-
है चहक रहीं चिडि़याँ
टी-वी-टी--टुट्-टुट्

ऊपर दी गई कविता और सर्वेश्वरदयाल जी की कविता में आपको क्या मुख्य अंतर लगा? लिखिए।

अनुमान और कल्पना
शाम के बदले अगर आपको एक कविता सुबह के बारे में लिखनी हो तो किन - किन चीजों की मदद लेकर अपनी कल्पना को व्यक्त करेंगे ? निचे दी गयी कविता की पंक्तियों के आधार पर सोचिये -
पेड़ों के झुनझुने
बजने लगे; लुढ़कती आ रही है
सूरज की लाल गेंद ।
उठ मेरी बेटी, सुबह हो गयी ।

भाषा की बात
Q1. लिखी पंक्तियों में रेखांकित शब्दों को ध्यान से देखिए-
(क) घुटनों पर पड़ी है नदी चादर-सी
(ख) सिमटा बैठा है भेड़ों के गल्ले-सा
(ग) पानी का परदा-सा मेरे आसपास था हिल रहा
(घ) मँडराता रहता था एक मरियल-सा कुत्ता आस-पास
(ड) दिल है छोटा-सा छोटी-सी आशा
(च) घास पर फुदकती नन्ही-सी चिडि़या
इन पंक्तियों में सा/सी का प्रयोग व्याकरण की दृष्टि से कैसे शब्दों के साथ हो रहा है?
Q2. निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग आप किन संदर्भों में करेंगे? प्रत्येक शब्द के लिए दो-दो संदर्भ (वाक्य) रचिए।
आँधी     दहक     सिमटा

Comments
Comments (0)


App Link

xtrastudy android app
Others

Earn While You Learn
FAQ

Register Now

© 2022 Company, Inc. All rights reserved.